सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   National Lok Adalat on 9th

Kannauj News: राष्ट्रीय लोक अदालत नौ को

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat on 9th
विज्ञापन
कन्नौज। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में नौ मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनुजा सिंह ने दी।
Trending Videos

उन्होंने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से न्यायालयों में लंबित वादों के साथ-साथ प्री-लिटिगेशन मामलों का भी आपसी सहमति के आधार पर त्वरित निपटारा किया जाएगा। लोक अदालत में बैंक विवाद, श्रम विवाद, बिजली-पानी के बिल, वैवाहिक विवाद समेत अन्य सुलह योग्य मामलों को शामिल किया जाएगा। ऐसे लोग जिनके मामले न्यायालयों में लंबित हैं, वह अपने प्रकरण लोक अदालत में निस्तारित करवा सकते हैं। इसके अलावा ऐसे मामले जो अभी न्यायालय में विचाराधीन नहीं हैं, उन्हें भी आपसी सहमति से लोक अदालत के माध्यम से सुलझाया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए संबंधित न्यायालय या अपने अधिवक्ता से संपर्क किया जा सकता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed