{"_id":"69f78fecde9ce7c1ae0d700e","slug":"speeding-truck-chassis-becomes-death-tramples-elderly-man-kannauj-news-c-214-1-knj1007-148576-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: तेज रफ्तार ट्रक चेसिस बना काल, बुजुर्ग को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: तेज रफ्तार ट्रक चेसिस बना काल, बुजुर्ग को रौंदा
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़। कस्बे में रविवार की देर रात एक हादसे ने सड़क किनारे खड़े वाहनों को टक्कर मारते हुए एक बुजुर्ग को रौंद दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
तिर्वा-सौरिख मार्ग पर एक ट्रक चेसिस तेज गति से गुजर रहा था। जैसे ही वाहन इंदरगढ़ कस्बे के पटेल नगर तिराहा पर पहुंचा, चालक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खड़ी दो कारों को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक की चपेट में तालग्राम थाना क्षेत्र के ताहपुर गांव निवासी रामप्रताप (55) आ गए, जो वहां खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक बेटी की ससुराल, थाना क्षेत्र के भुजरिया गांव आए हुए थे और देर शाम वापस घर जाने के लिए तिराहे पर खड़े थे। तभी यह हादसा हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष नीलम सिंह ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos