फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Thieves made off with jewelry worth 3 lakh and 30,000 in cash.

Kannauj News: चोरों ने तीन लाख के जेवर और 30 हजार की नकदी की पार

Thu, 20 Aug 2026 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Thieves made off with jewelry worth 3 lakh and 30,000 in cash.
इंदरगढ़। चोरी की वारदात को रोकने में पुलिस नाकाम है। चोर रात में ही नहीं, दिन में भी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ग्राम अनंतपुर में घर का ताला तोड़कर चोरों ने 30 हजार रुपये और तीन लाख के जेवर पार कर दिए। चोरी की जानकारी पर परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

ग्राम अनंतपुर गांव निवासी राजू ने बताया कि बुधवार को घर में ताला लगाकर परिवार समेत खेत पर चले गए थे। जब घर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा पड़ा था। अंदर पहुंचकर देखा कि चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर 30 हजार रुपये, एक जोड़ी कानों के झाले, दो अंगूठियां, एक जोड़ी करधनी, एक जोड़ी पायल और एक जोड़ी तोड़िया पार कर दिए। चोरी किए गए जेवर की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। जानकारी पर डायल 112 और इंदरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की और चोरी से जुड़े साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। दिनदहाड़े हुई चोरी की इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द-से-जल्द चोरों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed