फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   13 accused arrested for beating up a constable; search on for others.

Kannauj News: सिपाही को पीटने के 13 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश

Thu, 20 Aug 2026 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
13 accused arrested for beating up a constable; search on for others.
तिर्वा। कस्बे में दो पक्षों के बीच हो रहे विवाद को शांत कराने पहुंचे सिपाही को दबंगों ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था। पुलिस ने सिपाही की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर रातभर छापा मारा और 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


तिर्वा कोतवाली में तैनात सिपाही हर्ष शाक्य मंगलवार शाम किसी कार्य से पैदल कस्बा स्थित चौकी जा रहे थे। इसी दौरान कस्बा स्थित साइकिल स्टोर के पास दुकानदार का कुछ लोगों के बीच विवाद हो रहा था। सिपाही ने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए बीच-बचाव करने का प्रयास किया और दोनों पक्षों को शिकायत लेकर कोतवाली आने की सलाह दी। इसी दौरान कुछ लोगों ने सिपाही के साथ अभद्रता शुरू कर दी। हर्ष शाक्य ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ उग्र हो गई और उन पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए सिपाही वहां से भागने लगा, लेकिन हमलावरों ने उनका पीछा कर मारापीटा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। पुलिस को देख हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल सिपाही को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।घटना के बाद पुलिस की कई टीमों ने रात में ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी। बुधवार सुबह तक पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कस्बा चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने कस्बा के बौद्ध नगर आशीष, अमित, विनीत, अरविंद, अजय, राहुल, सूरज, जगदीश, छोटू, अभिषेक, रामबाबू और गुरुबचन समेत 13 नामजद तथा सात अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत 11 गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने सभी नामजद आरोपितों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed