फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Issue of hoisting a specific party's flag during the morning procession heats up.

Kannauj News: प्रभात फेरी में पार्टी विशेष का झंडा फहराने का मामला गरमाया

Thu, 20 Aug 2026 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Issue of hoisting a specific party's flag during the morning procession heats up.
फोटो :27: प्रभात फेरी में पार्टी विशेष का झंडा लेकर चलता छात्र। वीडियो ग्रैब
चपुन्ना। स्वतंत्रता दिवस पर मुर्रा स्थित जनता इंटर कॉलेज में प्रभात फेरी के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के अलावा पार्टी विशेष का झंडा फहराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय नागरिकों में गहरा आक्रोश है और लोग विद्यालय प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि अमर उजाला के लिए संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

15 अगस्त को छात्रों ने नीले रंग का भीम ध्वज लहराते हुए जय भीम के नारे लगाए। वीडियो में प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार कठेरिया छात्रों के आगे मुस्कुराते दिखे। इस घटना से स्थानीय नागरिकों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रधानाचार्य पर छात्रों को न रोकने का आरोप लगाया। विद्यालय प्रबंधन ने अब तक कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है। क्षेत्रीय नागरिक विपिन तोमर, जितेंद्र सिंह राजावत, प्रबल प्रताप सिंह, उमेश चंद्र दुबे, आशुतोष द्विवेदी, अरुण द्विवेदी, जय नारायन सिंह आदि का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर सिर्फ और सिर्फ तिरंगे का सम्मान और गरिमा सर्वाेपरि होनी चाहिए। राष्ट्रीय पर्व के मौके पर किसी अन्य ध्वज के साथ नारेबाजी कराना पूरी तरह अनुचित है। सकरावा थाना प्रभारी भागमल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed