फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmer dies of electrocution while starting tubewell.

Kannauj News: ट्यूबवेल स्टार्ट करते समय किसान की करंट से मौत

Thu, 20 Aug 2026 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies of electrocution while starting tubewell.
कन्नौज। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गौरियापुर गांव निवासी वेद प्रकाश बाथम (40) की बुधवार सुबह करंट लगने से मौत हो गई। वह धान की फसल में पानी लगाने के लिए खेत पर गए थे, ट्यूबवेल स्टार्ट करते समय करंट की चपेट में आ गए थे।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार, वेद प्रकाश गांव के ही प्रदीप तिवारी का खेत बटाई पर लेकर खेती करते थे। दो दिन पहले उन्होंने धान की फसल में दवा डाली थी। बुधवार सुबह वह खेत में पानी लगाने पहुंचे। ट्यूबवेल चालू करते समय अचानक करंट की चपेट में आ गए। उन्हें गिरता देख आसपास खेतों में मौजूद लोग और परिजन पहुंचे और तत्काल निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही पत्नी रूबी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वेद प्रकाश अपने पीछे पत्नी समेत पांच बेटे गणेश (14), रीतेश (12), गुलशन (7), रेशू (4) और डेढ़ वर्षीय पारस को छोड़ गए हैं। वेदप्रकाश के पास केवल डेढ़ बीघा जमीन थी और खेती ही परिवार की जीविका का मुख्य साधन थी। कोतवाल अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed