{"_id":"69f79060d36885b94c0bcfc8","slug":"training-is-the-basis-for-strengthening-the-functioning-of-the-organization-kannauj-news-c-214-1-knj1007-148575-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: प्रशिक्षण संगठन की कार्यपद्धति को मजबूत करने का आधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: प्रशिक्षण संगठन की कार्यपद्धति को मजबूत करने का आधार
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर आगामी जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी लेकर जिला कार्यसमिति की एक बैठक रविवार को संपन्न हुई। इस बैठक में प्रशिक्षण वर्ग के सफल आयोजन और उसकी रूपरेखा तय की गई। यह प्रशिक्षण वर्ग 20 और 21 मई को लखनऊ के भागीदारी भवन में आयोजित होगा।
मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग संगठन की कार्यपद्धति और वैचारिक अधिष्ठान को मजबूत करने का आधार है। उन्होंने आगामी वर्ग की तैयारी की समीक्षा की और प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि कार्यकर्ताओं का कौशल विकास और वैचारिक स्पष्टता ही संगठन की असली शक्ति है
। छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय ने भी आयोजन की सफलता हेतु अपने सुझाव साझा किए। बैठक में जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, रामसेवक कठेरिया, शैलेंद्र द्विवेदी, इतेंद्र राजपूत, संध्या शर्मा, दीप शिखा पाल, राजेश राजपूत, रजनी पाल और जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक पांडेय आदि रहे। इनके अतिरिक्त, मंडल अध्यक्ष और प्रशिक्षण वर्ग हेतु चयनित विशिष्ट पदाधिकारी भी मौजूद थे। जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Trending Videos