{"_id":"69f640ac7a81f052210f9976","slug":"uncontrollable-truck-crushes-bikers-three-killed-student-injured-kannauj-news-c-214-1-knj1005-148484-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन की मौत, छात्रा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन की मौत, छात्रा घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज (कन्नौज)। अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर शनिवार सुबह ओवरटेक करने में दो बाइकें टकरा गईं। हादसे में बाइकों पर सवार पिता-पुत्री समेत चार लोग सड़क पर गिर गए, तीन लोगों को पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में तीनों की मौत हो गई जबकि छात्रा घायल हो गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गुरसहायगंज के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी मुन्नू तिवारी (50), बेटी दुर्गा उर्फ मानवी तिवारी (22) को बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षा दिलाने के लिए सुबह सात बजे बुलेट से छिबरामऊ जा रहे थे। तभी जौनपुर जिले के थाना मीरगंज के ग्राम बभनियांव अमाई निवासी अंकेत विश्वकर्मा (30), साथी रोहित गौड़ (27) के साथ बाइक से छिबरामऊ की ओर जा रहे थे। सराय प्रयाग में आइस कोल्ड के सामने ओवरटेक करने के प्रयास में दोनों बाइकें आपस में टकराकर अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ीं। इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने सड़क पर गिरे तीन लोगों को कुचल दिया और फरार हो गया।
हादसे में अंकेत विश्वकर्मा की मौके पर मौत हो गई, जबकि मुन्नू तिवारी को सीएचसी में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया और बेटी दुर्गा व रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में रोहित ने भी दम तोड़ दिया। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खून देखकर कांप गई रूह
हादसे के बाद हाईवे पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सड़क पर 50 मीटर तक खून ही खून दिखाई दे रहा था, जिसे देखकर राहगीरों की रूह कांप गई। हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने वाहनों को रोककर बुलेट व बाइक को हाईवे से हटवाया, जिसके बाद वाहनों को निकाला गया।
Trending Videos