{"_id":"6a2c6941a6bfed28580c2616","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-viscera-preserved-kannauj-news-c-214-1-knj1005-150676-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, विसरा सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, विसरा सुरक्षित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो :44: धर्मेंद्र की फाइल फोटो।
चपुन्ना। सौरिख क्षेत्र के ग्राम राजपुरकर्ना में युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन सर्पदंश से मौत होने की बात कह रहे हैं। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत किसी जहर से हुई, इसकी पुष्टि न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है।
ग्राम राजपुरकर्ना निवासी धर्मेंद्र (25) गुरुवार रात छत पर सो रहे थे। परिजनों के बताया कि शुक्रवार सुबह धर्मेंद्र की पत्नी सुमन जगाने के लिए छत पर पहुंची तो धर्मेंद्र अचेत अवस्था में पड़े मिले। काफी प्रयास के बाद भी जब उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो परिजन घबरा गए और उन्हें तत्काल एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि युवक को रात में किसी जहरीले सांप ने काट लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र के परिवार में पत्नी सुमन के अलावा दो पुत्र देव (3) और आर्यन (2) हैं। पिता की असमय मौत से दोनों मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। परिजनों की मांग पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि रिपोर्ट में मौत किस जहर से हुई है, इसकी पुष्टि न होने पाने के कारण बिसरा सुरक्षित किया गया है। संवाद