सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A young woman who had come to meet her boyfriend was mistaken for a kidnapper and handed over to the police.

Kanpur News: प्रेमी से मिलने आई युवती को अपहरणकर्ता समझ पुलिस को सौंपा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
A young woman who had come to meet her boyfriend was mistaken for a kidnapper and handed over to the police.
विज्ञापन
कानपुर। नौबस्ता, हंसपुरम निवासी महिला ने पुलिस को सूचना दी थी कि एक युवती उनकी 10 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर साथ ले जाने का प्रयास कर रही थी। उसे क्षेत्रीय लोगों की मदद से पकड़ लिया है। पुलिस ने युवती से पूछताछ की तो चला चला वह बर्रा में रहती है। दादानगर फैक्टरी में काम करती है। शनिवार को अपने प्रेमी से मिलने आई थी। पड़ोसियों को शक न हो इसलिए सड़क पर खेल रही बच्ची को साथ लेकर प्रेमी के घर तक जा रही थी। तभी अचानक लोगों ने उसे अपहरणकर्ता समझ लिया। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि प्रेमी को मौके पर बुलाया तो उसने युवती को पहचान लिया। वहीं, कर्रही पेट्रोल लाइन के पास रहने वाली एक महिला ने कार सवार युवकों पर बच्चों के अपहरण का आरोप लगा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तलाश शुरू की तभी थोड़ी देर बाद बच्चे घर लौट आए। बर्रा इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों ने बताया कि वह बिना बताए दामोदरनगर स्थित वैष्णो देवी मंदिर दर्शन करने गए थे। (संवाद)
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed