सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Accident: Car Crashes into Trailer; Two Devotees from Jalaun Die in Rajasthan

Accident: ट्राला में घुसी कार, जालौन के दो श्रद्धालुओं की राजस्थान में मौत, खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहे थे युव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 28 Apr 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
सार

खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहे दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दोनों माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के निवासी थे।
 

Accident: Car Crashes into Trailer; Two Devotees from Jalaun Die in Rajasthan
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

खाटू श्याम के दर्शन कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार राजस्थान में आगे चल रहे ट्राला में पीछे से जा घुसी, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा राजस्थान के थाना रायसर क्षेत्र में हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जालौन के दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
Trending Videos


तहसील क्षेत्र के सरावन निवासी मनोज दुबे का पुत्र सत्यम दुबे (27) दिल्ली में निजी कंपनी में नौकरी करता था। परिजनों के मुताबिक खितौली निवासी शैलेश बाबू (25) अपने साथियों के साथ कुल्लू-मनाली घूमने के बाद खाटू श्याम के दर्शन करने गया था और वहीं से सत्यम को भी साथ ले लिया था। सभी ने रविवार को घर लौटने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वापसी के दौरान रायसर के पास सोमवार की रात को उनकी कार आगे चल रहे ट्राला में जा टकराई, जिससे यह हादसा हो गया। आसपास के लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य किया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक सत्यम दुबे के घर में मातम छा गया। मां विनीता दुबे, भाई तनुज और शुभम का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं शैलेश बाबू उरई में रहकर मजदूरी करता था। उसकी मां माया का पहले ही निधन हो चुका है। हादसे की सूचना मिलते ही पिता राजू सोलंकी और बहन नीलम का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed