सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Aunt Burns Innocent Child with Heater In Kanpur police found injuries on bodies of four siblings

UP: चाची ने मासूम को हीटर से जलाया, चारों भाई-बहन के पीठ-हाथ, हथेली और सिर में घाव देख कांप गए पुलिसकर्मी

अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: Sharukh Khan Updated Fri, 15 May 2026 10:27 AM IST
विज्ञापन
सार

कानपुर के महाराजपुर स्थित एक गांव से रूह कंपाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने मासूम बच्चों को हीटर से जलाया। माता-पिता की मौत के बाद चार बच्चे चाचा-चाची के साथ रह रहे हैं। बच्चों का आरोप है कि खाना मांगने पर बेल्ट से पिटाई होती है। हीटर से जलाया जाता है। पुलिस को चारों भाई-बहन के शरीर पर चोटें मिली हैं।

Aunt Burns Innocent Child with Heater In Kanpur police found injuries on bodies of four siblings
चाची ने पार की हैवानियत की हदें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

हैलो पुलिस... जल्दी आओ हमारी बहन को चाची हीटर से जला रही है...। गुरुवार शाम 5:25 बजे यूपी 112 पर जैसे ही 14 वर्षीय किशोर की शिकायत भरी यह कॉल आई, पुलिस के कान खड़े हो गए। पीआरवी का स्टाफ तुरंत महाराजपुर स्थित गांव पहुंचा। 
Trending Videos


यहां किशोर के साथ उसके 11 व चार वर्षीय दो भाई और नौ साल की बहन मौजूद थी। बच्चों ने घाव दिखाकर आरोप लगाए कि चाची खाना मांगने पर भी बुरी तरह से पीटती हैं, जिन्हें देखकर पीआरवी स्टाफ भी सकते में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव पहुंचते ही पीआरवी स्टाफ अमरदीप और सुमित कुमार सिंह ने कॉल करने वाले किशोर से पूछा कि क्या हुआ। क्यों कंट्रोल रूम में शिकायत की थी। किशोर तुरंत रो दिया। जिसे देख उसके भाई बहन भी बिलख पड़े।

दिलासा देने पर बोले मम्मी पापा मर गए हैं। चाचा-चाची के साथ रहते हैं। बच्चों ने एक स्वर में चाची पर मारपीट करने के आरोप लगाए। कहा खाना भी समय पर नहीं मिलता है। मांगने पर मार पड़ती है। सभी के पीठ, हाथ, हथेली, जांघ, सिर व अन्य हिस्सों में चोटों के निशान थे। 

 

पुलिस को देखकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। उन्होंने भी बच्चों के आरोपों को सही बताया। कहा कि बच्चे चाचा-चाची की शिकायतें करते हैं, लेकिन लड़ाई झगड़े के डर से कोई विरोध करने की हिम्मत नहीं कर पाता है। 
 

चाची ने कहा कि बच्चे स्कूल नहीं जाते हैं
पुलिसकर्मियों ने यह सुनने के बाद चाची को बुलाया और बच्चों के आरोपों के बारे में पूछा। चाची ने कहा कि बच्चे स्कूल नहीं जाते हैं। उन्होंने दुकान से चोरी की थी, जिसके लिए उनकी पिटाई की गई। पुलिसकर्मियों ने महिला को डपटते हुए सख्त हिदायत दी। 

 

बच्चों को भूखा जानकर दोनों पुलिसकर्मी दुकान गए
कहा कि जेल चली जाओगी। जालिम हो, कोई बच्चों को इस तरह से मारता है। बच्चों को भूखा जानकर दोनों पुलिसकर्मी दुकान गए। वहां से खाने पीने की वस्तुएं और राशन लेकर बच्चों को दिया। 

 

पुलिसकर्मियों ने घटना की जानकारी थाने को दी। देर शाम महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने बच्चों और ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। उन्होंने भी बच्चों को प्यार और दुलार से रखने की नसीहत दी।

 

महाराजपुर के एक गांव में बच्चों के साथ मारपीट किए जाने की सूचना आई थी। थाना प्रभारी मामले की जांच कर रहे हैं। यूपी 112 की टीम भी मौके पर गई थी। दोबारा शिकायत आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।- सत्यजीत गुप्ता, डीसीपी पूर्वी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed