{"_id":"6a266bc7f1c2b1ddfe0a3638","slug":"auraiya-administration-on-high-alert-for-police-recruitment-exam-dm-and-sp-inspect-arrangements-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए मुस्तैद रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने परखीं व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए मुस्तैद रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने परखीं व्यवस्थाएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:45 PM IST
विज्ञापन
अजीतमल जनता इंटर कालेज में लगी परीक्षार्थियों की लाइन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सोमवार को जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। परीक्षा के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए डीएम और एसपी ने खुद कमान संभाली। जिले के 10 केंद्रों पर परीक्षा हो रही है। डीएम ब्रजेश कुमार और एसपी अभिषेक भारती ने संयुक्त रूप से मुख्य कंट्रोल रूम और कोषागार का निरीक्षण किया।
Trending Videos
इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड चेक की और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा ड्यूटियों को परखा। प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान दोनों अधिकारी भ्रमणशील रहे। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन