फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya-Bundelkhand-Expressway-Dumper-Collision-Fire-Driver-Injured

Auraiya: बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर हादसा, खड़े डंपर में पीछे से भिड़ा दूसरा डंपर, लगी आग; चालक घायल

Tue, 11 Aug 2026 08:27 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरैया Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 11 Aug 2026 08:27 AM IST
सार

Auraiya News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के दो डंपरों की भिड़ंत के बाद एक में आग लग गई। हादसा अछल्दा थाना क्षेत्र के नगला धुंधे गांव के सामने हुआ। हादसे में एक चालक घायल हो गया, जबकि आग लगने के कारण एक्सप्रेसवे पर कुछ देर यातायात बाधित रहा।

विज्ञापन
Auraiya-Bundelkhand-Expressway-Dumper-Collision-Fire-Driver-Injured
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दो डंपरों की टक्कर - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नगला धुंधे गांव के सामने दो डंपरों के बीच हुई जोरदार भिड़ंत के बाद एक डंपर में भीषण आग लग गई। इस घटना में डंपर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के कारण एक्सप्रेस-वे पर कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित रहा।

विज्ञापन

खड़े डंपर में पीछे से मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, हादसा मंगलवार सुबह करीब चार बजे इटैली चौकी अंतर्गत किलोमीटर संख्या 277 पर हुआ। झांसी से इटावा की ओर जा रहा डंपर (UP 79 AT 5978) अचानक अनियंत्रित हो गया और एक्सप्रेस-वे पर पहले से खड़े दूसरे डंपर में पीछे से भीषण टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Auraiya-Bundelkhand-Expressway-Dumper-Collision-Fire-Driver-Injured
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दो डंपरों की टक्कर - फोटो : amar ujala

टक्कर इतनी जोरदार थी कि डंपर में तत्काल आग लग गई। आग की भयावह लपटें देखकर डंपर चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। एक्सप्रेस-वे पर आग और धुएं का गुबार देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और तत्काल पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचित किया।

विज्ञापन

अमेठी का चालक घायल, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

सूचना मिलते ही अछल्दा थाना प्रभारी सुरेशचंद्र सिंह, इटैली चौकी इंचार्ज विपिन पाल और यूपीडा के सीएसओ विजय सिंह अपनी टीम व फायर ब्रिगेड के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद डंपर में लगी आग पर काबू पाया।

Auraiya-Bundelkhand-Expressway-Dumper-Collision-Fire-Driver-Injured
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दो डंपरों की टक्कर - फोटो : amar ujala

हादसे में घायल चालक की पहचान अमेठी निवासी मोहम्मद जमीर पुत्र समीर अहमद के रूप में हुई है। उसके सिर में गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद उसे 108 एम्बुलेंस की मदद से भरथना सीएचसी  में भर्ती कराया गया।





क्रेन से हटाए गए डंपर, एक घंटे देरी से पहुंची यूपीडा टीम: ग्रामीण

आग लगने और दुर्घटनाग्रस्त डंपरों के सड़क पर ही खड़े रहने के कारण एक्सप्रेस-वे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया था। यूपीडा की क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त डंपरों को सड़क से हटाकर किनारे किया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। हालांकि, मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के लगभग एक घंटे बाद यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची, जबकि घटनास्थल से टोल प्लाजा की दूरी महज 10 किलोमीटर ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed