सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Entire family disappears at midnight search underway for two women five children clues found in CCTV

Auraiya: आधी रात गायब हुआ पूरा परिवार, दो महिलाएं और पांच बच्चे लापता, सीसीटीवी में मिले सुराग, तलाश जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 17 Feb 2026 03:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Auraiya News: बिधूना के बंधरा गांव से दो महिलाएं और पांच बच्चे लापता हैं। सीसीटीवी में वे पैदल जाते दिखे हैं और कीरतपुर में उनका बैग मिला है। पुलिस की दो टीमें उनकी तलाश कर रही हैं।

Auraiya Entire family disappears at midnight search underway for two women five children clues found in CCTV
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव बन्धरा में मंगलवार तड़के हड़कंप मच गया। यहां एक ही परिवार की दो महिलाएं अपने पांच बच्चों के साथ घर से लापता हो गईं। एक साथ सात लोगों के अचानक लापता होने से गांव सहित क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Trending Videos

बंधरा निवासी आशीष ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह करीब चार बजे जब परिवार के लोग जागे, तो घर में दो महिलाएं और बच्चे नहीं मिले। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कहीं पता नहीं चला, तो परिजन के हाथ-पांव फूल गए। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं के पति बाहर रहकर नौकरी करते हैं और घर पर महिलाएं व बच्चे ही थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कीरतपुर में मिला है एक बैग
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाल मुकेश बाबू चौहान फोर्स के साथ गांव पहुंचे। गांव के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाले। इस दौरान दोनों महिलाएं अपने बच्चों के साथ पैदल जाती दिखाईं दी। फुटेज के आधार पर पुलिस की दो टीम उनकी तलाश में जुट गईं है। बाहर रह रहे दोनों महिलाओं के पति को सूचना दे दी गई। दोनों घर के लिए चल दिए। इसी दौरान पुलिस को गांव कीरतपुर में एक बैग मिला, जिसे जांच के बाद परिजन को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed