सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: FIR against SP leader and his supporters for performing stunts on vehicles

Auraiya: वाहनों पर स्टंटबाजी करने में सपा नेता व उनके समर्थकों पर प्राथमिकी, वायरल हुआ था वीडियो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 13 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
सार

11 जून को सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का स्टंटबाजी का वीडियो वायरल हुआ था। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Auraiya: FIR against SP leader and his supporters for performing stunts on vehicles
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सोशल मीडिया पर वायरल हुई स्टंटबाजी की रील ने सपा नेता और उनके समर्थकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सार्वजनिक मार्ग पर चलती गाड़ियों पर खड़े होकर और खिड़कियों पर बैठकर खतरनाक करतब दिखाने के वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मंगलपुर पुलिस ने सपा नेता संतोष त्रिपाठी व उनके समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी है।



झींझक चौकी के उपनिरीक्षक उजागिर लाल ने मंगलपुर थाना में दी तहरीर दी। बताया की 11 जून को सपा नेता संतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में उनके समर्थकों की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर वाहनों के साथ खतरनाक स्टंटबाजी की गई। आरोप है कि युवकों ने चलती गाड़ियों की खिड़कियों पर बैठकर तथा खड़े होकर यातायात नियमों की अनदेखी की और इससे आमजन के आवागमन में भी बाधा उत्पन्न हुई। बताया गया कि स्टंटबाजी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी पोस्ट किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया। वहीं सपा नेता संतोष त्रिपाठी ने बताया कि पार्टी के निर्देश पर वह जिला मुख्यालय पर ज्ञापन देने के लिए गए थे। बीच में लोग मिलते गए स्टंटबाजी करने की जानकारी नहीं है। पुलिस ने गलत आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज की है। मंगलपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि चौकी प्रभारी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। वायरल रील व अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोषियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed