{"_id":"69d664c883032a20fc0917ac","slug":"auraiya-fire-breaks-out-due-to-short-circuit-in-laborer-s-locked-house-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: मजदूर के बंद घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: मजदूर के बंद घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 08 Apr 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिबियापुर के मोहल्ला संत रविदास नगर में बुधवार दोपहर दिलीप त्रिवेदी पुत्र बालेश्वर दयाल के बंद घर में विद्युत शॉर्ट सर्किट के कारण मकान में आग लग गई। घटना के समय दिलीप त्रिवेदी घर पर मौजूद नहीं थे,वह अपनी ड्यूटी पर गेल प्लांट गए हुए थे। दोपहर के समय पड़ोसियों ने घर से धुआं उठता देख तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और औरैया से दमकल विभाग की गाड़ी बुलाई गई। नगर पंचायत का पानी का टैंकर भी घटनास्थल पर पहुंचा।
दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत पर पौन घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी और घर में रखा टीवी, फ्रिज, कूलर सहित घरेलू उपयोग का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। इस घटना से पीड़ित को लाखों रूपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। मौके पर थाना पुलिस के एसआई अरुण कुमार, योगेंद्र कुमार और सिपाही शशिकांत मौजूद रहे, जिन्होंने स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।
Trending Videos