{"_id":"69da9640f0e2bbf02d0e7e04","slug":"jhansi-team-conducted-social-audit-of-30-council-schools-auraiya-news-c-211-1-aur1006-142871-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: झांसी की टीम ने 30 परिषदीय स्कूलों का किया सोशल ऑडिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: झांसी की टीम ने 30 परिषदीय स्कूलों का किया सोशल ऑडिट
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
फोटो-2- अभिभावकों से संवाद करते टीम के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
औरैया। नवीन शिक्षण सत्र की शुरुआत के साथ शासन भी स्कूलों में शिक्षा व भोजन की गुणवत्ता को लेकर सजग हो गया है।
झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से ऑडिट करने आई टीम ने शुक्रवार व शनिवार को 30 स्कूलों का सोशल ऑडिट किया। टीम ने मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की जांच की। इसके साथ ही अभिभावकों व बच्चों से बात की।
मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के निर्देश पर शुक्रवार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर यतींद्र मिश्र, डॉ. राजेश शुक्ला व डॉ. सत्येंद्र औरैया पहुंचे। बीएसए कार्यालय में जिला समन्वयक एमडीएम नमन पांडेय से जिले की स्थिति का जायजा लेने के बाद टीम ने निरीक्षण की तैयारी बनाई।
टीम ने औरैया, अजीतमल, अछल्दा, सहार, भाग्यनगर व बिधूना के 30 स्कूलों में दो दिन निरीक्षण किया। यहां प्रत्येक स्कूल में भोजन की गुणवत्ता का आकलन किया गया। स्कूलों की रसोईघर में खाद्य सामग्री के रखरखाव, सुरक्षा, स्वच्छता के साथ खाद्य सामग्री की पैकेजिंग को भी परखा गया।
टीम ने कक्षाओं में मौजूद बच्चों से संवाद करते हुए मैन्यू के अनुसार भोजन की उपलब्धता के बारे में जानकारी की। ऑडिट कार्य पूरा हो जाने के बाद टीम ने अभिभावकों के साथ भी संवाद किया। टीम ने अभिभावकों को स्वयं से स्कूलों की व्यवस्थाएं समय-समय पर देखने व अधिकारियों को अवगत कराने को कहा। पढ़ाई के साथ एमडीएम को लेकर बच्चों के साथ उनके अभिभावकों से भी फीडबैक लिया गया।
झांसी की टीम ने एमडीएम को लेकर जिले के 30 परिषदीय स्कूलों का सोशल ऑडिट किया है। टीम की ओर से रिपोर्ट बनाकर शासन में भेजी जाएगी। जहां से जिले का मूल्यांकन तय किया जाएगा। जो निर्देश आएंगे उसके सापेक्ष स्कूलों में सुधार के प्रयास किए जाएंगे।-संजीव कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
Trending Videos