सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fewer complainants came to the police station resolution day

Auraiya News: थाना समाधान दिवस में कम आए फरियादी

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 12 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Fewer complainants came to the police station resolution day
फोटो-31-सहार में शिकायतें सुनते एसपी, एएसपी व एडीएम।संवाद
विज्ञापन
औरैया। शनिवार को जिलेभर के थानों में आयोजित थाना समाधान दिवस में फरियादियों की संख्या बेहद कम रही।
Trending Videos

इस दौरान एसपी अभिषेक भारती ने दिबियापुर व सहार में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम बनाकर निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान दिबियापुर में एक लेखपाल के आयोजन स्थल से बाहर होने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
दिबियापुर में एसपी के समक्ष आठ शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान भूलाहार निवासी रामवीर सिंह यादव ने दिए प्रार्थना पत्र में नगर के विभिन्न स्थानों पर ऑटो और ई-रिक्शा को चिह्नित कर अलग खड़े करवाने की मांग की। इस पर तहसीलदार ने नगर पंचायत एवं प्रभारी निरीक्षक को समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्ज की गई शिकायतों में लौहरई फफूंद निवासी ऊषा ने अवैध कब्जे, उमरी निवासी गीता देवी ने जमीन पर अवैध कब्जे, भगवती कुमार द्विवेदी ने मेरखपुर में जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई।
इस मामले में लेखपाल को तत्काल कब्जा हटवाने का आदेश दिया गया। सहार में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान एसपी अभिषेक भारती मौजूद रहे। इस दौरान गांव सौंथरा निवासी अरविंद व रविंद्र सिंह द्वारा खेत पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई गई। वहीं, गांव बराऊ निवासी प्रेमनारायण ने आरोप लगाया कि जीवा सिरसानी के सलीम ने उनके खेत पर जबरन कब्जा कर लिया है।
दोनों ही मामलों को पुलिस अधीक्षक ने जांच कर समाधान कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर एएसपी आलोक मिश्रा, एडीएम अविनाश चंद्र मौर्य, तहसीलदार हरि किशोर व थाना प्रभारी रमेश सिंह सहित लेखपाल भी उपस्थित रहे। बेला में हुए थाना समाधान दिवस में दो शिकायतें आईं।
थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। दूसरी शिकायत राजस्व विभाग से संबंधित पाई गई। इस मौके पर लेखपाल रोहित यादव, शिवम यादव, राजबहादुर शाक्य समेत अन्य मौजूद रहे। अजीतमल में कोतवाली के क्राइम निरीक्षक राम चंद्र वर्मा ने शिकायतें सुनीं।
इस मौके पर तीन शिकायतें आईं। सभी राजस्व विभाग से संबंधित होते हुए संबंधित को निस्तारण के लिए भेजा गया। इस दौरान सहित सभी चौकी प्रभारी, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed