सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Four people, including a farmer, were injured after being attacked with an axe after entering a house.

Auraiya News: घर में घुसकर कुल्हाड़ी से हमला, किसान समेत चार घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 12 Apr 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Four people, including a farmer, were injured after being attacked with an axe after entering a house.
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली के गांव टढ़वा विकू में शुक्रवार रात आरोपियों ने घर में घुसकर कुल्हाड़ी व लाठी-डंडों से एक परिवार के चार लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया।
Trending Videos

किसान समेत चारों घायलों को सीएचसी ले जाया गया। पुलिस ने मामले में तीन नामजद समेत सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
गांव टढ़वा विकू निवासी शिवकुमार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम वह खेतों से गेहूं काटकर घर पहुंचा। तभी गांव के ही आरोपी कुल्हाड़ी व लाठी-डंडा लेकर घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनपर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवकुमार के अनुसार शोर सुनकर परिवार के अपरबल सिंह, गब्बर सिंह और शिवसागर उसे बचाने दौड़े तो आरोपियों ने अपरबल सिंह के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। हमले में अपरबल गंभीर रूप से घायल हो गए। गब्बर और शिवकुमार को भी पीटकर घायल कर दिया गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां उनका उपचार किया गया। बाद में पुलिस ने तहरीर के आधार पर जितेंद्र कुमार, सोलंकी, और लिटिल समेत सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अपराध निरीक्षक रामचंद्र वर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed