{"_id":"69db739724b100dff90cba2f","slug":"auraiya-fire-breaks-out-in-wheat-field-due-to-unknown-causes-approximately-200-bighas-of-crops-destroyed-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya Fire: अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में लगी आग, लगभग 200 बीघा फसल जली, ट्रैक्टर-डालियों से पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya Fire: अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में लगी आग, लगभग 200 बीघा फसल जली, ट्रैक्टर-डालियों से पाया काबू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 12 Apr 2026 03:57 PM IST
विज्ञापन
सार
Auraiya News: औरैया के पुरवा भदौरिया गांव में गेहूं के खेतों में लगी भीषण आग पर ग्रामीणों ने ट्रैक्टर और डालियों की मदद से ढाई घंटे में काबू पाया। दमकल की गाड़ियां रास्ता न होने के कारण खेतों तक नहीं पहुंच सकीं।
धू-धूकर जले गेहूं के खेत
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के गांव पुरवा भदौरिया में रविवार को दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से गेहूं के खेतों में आग लग गई। देखते ही देखते आग गांव के किनारे तक पहुंच गई। ग्रामीणों के अथक प्रयासों से लगभग ढाई बजे आग पर काबू पाया जा सका। कुछ किसान बाल्टीयों से पानी डालते नजर आए, तो कुछ पेड़ों की डाल से आग बुझाते दिखे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टरों से भी फसल कुचली गई, जिससे आग आगे न बढ़ सके। इस दौरान दमकल की लगभग तीन गाड़ियों मौके पर पहुंची, लेकिन खेतों तक नहीं पहुंच सकी। एसडीएम बिधूना गरिमा सोनकिया, सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा, सीएफओ तेजवीर सिंह, थानाध्यक्ष गंगादास गौतम समेत भारी पुलिसबल मौजूद रहा। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।