{"_id":"69ccb668a6246ecfaa09e22c","slug":"auraiya-fire-erupts-at-33-kv-substation-after-wire-snaps-dry-grass-catches-flames-major-disaster-averted-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: 33 केवीए उपकेंद्र में तार टूटने से भड़की आग, सूखी घास ने पकड़ी लपटें, दमकल की मुस्तैदी से टला हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: 33 केवीए उपकेंद्र में तार टूटने से भड़की आग, सूखी घास ने पकड़ी लपटें, दमकल की मुस्तैदी से टला हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:38 AM IST
विज्ञापन
सार
Auraiya News: कैथावा विद्युत उपकेंद्र में सोमवार रात टीपीएम तार टूटने से आग लग गई। पुलिस और दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के गांव कैथावा स्थित 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र में सोमवार देर रात करीब 11 बजे अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना के अनुसार विद्युत उपकेंद्र के अंदर मुख्य टीपीएम का तार टूट गया। इससे चिंगारी निकली और आग भड़क उठी। चिंगारी से केंद्र के बाहर खड़ी सूखी घास में भी आग फैल गई।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
उपकेंद्र में तैनात एसएसओ राहुल यादव ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान नहीं हुआ है। एहतियात के तौर पर विद्युत आपूर्ति बंद करा दी गई थी।