पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Mission Safe Future ARTO action against unregistered school vehicles two buses seized and 13 challaned

मिशन सेफ फ्यूचर: ARTO का एक्शन, बिना रजिस्ट्रेशन दौड़ रहे स्कूल वाहनों पर कार्रवाई, दो बसें सीज और 13 का चालान

Fri, 03 Jul 2026 11:45 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 03 Jul 2026 11:45 AM IST
सार

Auraiya News: औरैया में मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मानकों को ताक पर रखकर दौड़ रहे दो वाहनों को सीज किया गया है, जबकि 13 अन्य वाहनों का चालान काटा गया है।

विज्ञापन
Auraiya Mission Safe Future ARTO action against unregistered school vehicles two buses seized and 13 challaned
औरैया में एआरटीओ का एक्शन - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले स्कूल वाहन चालकों और प्रबंधकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने पूरी तरह से कमर कस ली है। मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत शुक्रवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) एनसी शर्मा के नेतृत्व में सड़कों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

विज्ञापन

इस कार्रवाई से नियम ताक पर रखकर दौड़ रहे वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया। टीम ने विभिन्न कमियों पर 13 स्कूली वाहनों का चालान काटा, जबकि बिना रजिस्ट्रेशन के अवैध रूप से दौड़ रहे 2 वाहनों को सीज कर दिया। एआरटीओ एनसी शर्मा ने बताया कि परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार एक जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन





बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नही
इसका मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों की यात्रा को सुरक्षित बनाना और मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर अंकुश लगाना है। उन्होंने चेतावनी दी कि बच्चों की सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शुक्रवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई।

13 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई
इस दौरान टीम ने चेकिंग के दौरान दो ऐसे स्कूल वाहनों को पकड़ा, जिनका पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) तक नहीं था। एआरटीओ ने इन दोनों वाहनों को तत्काल प्रभाव से निरुद्ध (सीज) करते हुए कोतवाली सदर क्षेत्र की पुलिस चौकी देवकली के सुपुर्द कर दिया। इसके अलावा फिटनेस, परमिट और अन्य सुरक्षा मानकों में कमी पाए जाने पर 13 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

सभी स्कूल प्रबंधन और वाहन चालक तय मानकों का कड़ाई से पालन करें। यदि कोई भी वाहन बिना वैध दस्तावेजों या बिना सुरक्षा उपायों के बच्चों को ले जाता पाया गया, तो आगे भी इसी तरह की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  -एनसी शर्मा, एआरटीओ (प्रशासन/प्रवर्तन), औरैया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed