सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Police officer dies of cardiac arrest at police station residence

Auraiya: थाने के आवास में हृदय गति रुकने से दरोगा की मौत, पुलिस ने सलामी देकर किया अंतिम संस्कार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 03 Mar 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
Auraiya: Police officer dies of cardiac arrest at police station residence
दरोगा अशोक कुमार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेला थाना में तैनात दरोगा अशोक कुमार (55) पुत्र अखिलेश्वर श्रीवास्तव निवासी गांव बहु एरवा थाना पलनवा जिला पूर्वी चमपारन विहार की अचानक सोमवार रात करीब दस बजे उनके आवास पर ह्रदय गति रुक जाने से उनकी हालत खराब हो गयी। साथ में मौजूद पत्नी अर्चना ने शोर मचाया तो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें निजी वाहन से जनपद कन्नौज के डॉ भीमराव रामजी अम्बेडकर मेडिकल कॉलेज लें गयी। जहां मौजूद चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने उच्चाधिकारीयों समेत परिजन को दी। मंगलवार सुबह दरोगा के शव का पोस्टमार्टम किया गया। दरोगा का बेटा आयुष उर्फ़ भोलू (24) नई दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रहा है व बेटी आयुषी उर्फ़ हंसी (22) मेट यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है। दरोगा की थाने में तैनाती दिसंबर 2023 में हुई थी। लेकिन जून 2025 में उन्हें आरटीसी फतेहगण भेज दिया गया था। होली पर वो वहां से छुट्टी लेकर सोमवार दोपहर ही बेला थाना आये थे। जनपद कन्नौज पुलिस द्वारा सलामी देकर अंतिम संस्कार किया गया।
Trending Videos

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed