सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Women take to the streets over gas shortage SP Womens Wing and Trade Cell stage protests

Auraiya: गैस किल्लत को लेकर सड़क पर उतरीं महिलाएं, सपा महिला मोर्चा और व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 18 Mar 2026 01:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Auraiya News: दिबियापुर के सहायल तिराहे पर सपा महिला मोर्चा और व्यापार प्रकोष्ठ ने गैस किल्लत के विरोध में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने आपूर्ति सुचारू करने और कालाबाजारी रोकने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।

Auraiya Women take to the streets over gas shortage SP Womens Wing and Trade Cell stage protests
सड़क पर उतरे सपाई, किया प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

औरैया जिले के दिबियापुर में रसोई गैस सिलिंडर संकट के विरोध में बुधवार को समाजवादी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया। सपा महिला मोर्चा और व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने दिबियापुर के सहायल तिराहे पर बीच सड़क बैठकर धरना-प्रदर्शन किया।

Trending Videos

प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि गैस की भारी किल्लत के कारण आम आदमी के घर का चूल्हा बुझने की कगार पर है। सपा पदाधिकारियों ने कहा कि बुकिंग के बावजूद उपभोक्ताओं को हफ्तों तक इंतजार करना पड़ रहा है और एजेंसियां नो स्टॉक का बहाना बनाकर उन्हें लौटा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed