फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Young man ends his life by jumping in front of a train five months after marriage

Auraiya: शादी के पांच माह बाद ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान, घर से बाल कटवाने की बात कहकर निकला था

Sun, 02 Aug 2026 08:20 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 02 Aug 2026 08:20 PM IST
सार

Auraiya News: युवक फफूंद रेलवे स्टेशन के पास संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के सामने कूदा। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Auraiya: Young man ends his life by jumping in front of a train five months after marriage
रवि शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फफूंद रेलवे स्टेशन के पास शनिवार रात 32 वर्षीय एक युवक ने संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी। रविवार सुबह मौके पर पहुंचे परिजन ने चप्पल व घटनास्थल पर मिले अन्य साक्ष्यों के आधार पर शिनाख्त की। बाद में जीआरपी ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन


मोहल्ला ब्रह्मनगर के रवि शर्मा (32) पुत्र श्यामबाबू शर्मा शनिवार को बाल कटवाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिजन ने अनहोनी की आशंका जताते हुए उसकी तलाश शुरू की। ब्रह्मनगर पुलिस चौकी में गुमशुदगी की तहरीर दी। इसी दौरान युवक ने फफूंद रेलवे स्टेशन के पास खंभा नंबर 1099/18-16 के पास कानपुर जा रही संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के सामने कूदकर जान दे दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

रविवार सुबह जानकारी के बाद परिजन फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां, परिजन जीआरपी चौकी प्रभारी विक्रम सिंह से मिले। प्रभारी ने घटनास्थल से मिली चप्पल व अन्य साक्ष्य दिखाए। इसके बाद बड़े भाई रामजी व अन्य परिजन ने रवि की शिनाख्त कर ली।

रवि तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और पिता के साथ लोहे के व्यापार में हाथ बंटाता था। पांच महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। अचानक हुई युवक की मौत से परिजन में कोहराम मचा हुआ है। जीआरपी चौकी इंचार्ज ने बताया कि युवक की पहचान के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed