सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Youth lands in trouble after reporting bike robbery investigation reveals outstanding debt of 48000

Auraiya: बाइक लूट की सूचना देकर फंसा युवक, जांच में खुला 48 हजार के उधारी का मामला, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 21 Jun 2026 03:40 PM IST
विज्ञापन
सार

Auraiya News: औरैया में एक युवक ने डीजल के 48,682 रुपये उधार न चुकाने पर अपनी बाइक जब्त होने पर लूट की झूठी सूचना पुलिस को दी। जांच में मामला आपसी लेनदेन का निकला।

Auraiya Youth lands in trouble after reporting bike robbery investigation reveals outstanding debt of 48000
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र के मेहना गांव में मोटरसाइकिल लूट की सूचना पर पुलिस रात में दौड़ी, लेकिन जांच में मामला लूट का न निकलकर आपसी लेनदेन का निकला। थानाध्यक्ष सुरेशचंद्र ने बताया कि शनिवार रात्रि करीब साढ़े आठ बजे मेहना गांव निवासी अटल यादव पुत्र अभिलाख यादव ने डायल 112 पर सूचना दी कि एसएनएम पेट्रोल पंप मेहना के पास उसकी मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्ति लूट ले गया।


सूचना मिलते ही डायल 112 पीआरवी, थानाध्यक्ष सुरेशचंद्र सिंह और उपनिरीक्षक जयप्रकाश  के मौके पर पहुंचकर जांच की, तो एसएनएम पेट्रोल पंप के मालिक के अटल यादव पर डीजल के 48,682 रुपये उधार बाकी हैं। शनिवार को अटल अपने पिता अभिलाख पुत्र रामपाल के साथ पेट्रोल लेने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेनदेन का मामला हो रहा है प्रतीत
उधार के पैसे मांगने पर पेट्रोल पंप मालिक ने भुगतान होने तक अटल की मोटरसाइकिल अपने पास खड़ी करा ली थी। इसी को लेकर अटल ने 112 पर लूट की सूचना दे दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आपसी लेनदेन का मामला प्रतीत हो रहा है। मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed