{"_id":"6a4a048d69a3b3be250e4cf6","slug":"banda-accident-three-year-old-child-crushed-by-speeding-tractor-trolley-search-on-for-the-absconding-driver-2026-07-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Banda Accident: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली का कहर, घर के बाहर खड़े मासूम की कुचलकर मौत, फरार चालक की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda Accident: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली का कहर, घर के बाहर खड़े मासूम की कुचलकर मौत, फरार चालक की तलाश जारी
Sun, 05 Jul 2026 12:45 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:45 PM IST
सार
Banda News: चिल्ला थाना क्षेत्र के पलरा गांव में शनिवार सुबह घर के बाहर खड़े मासूम को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई, जबकि चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। आक्रोशित परिजनों का आरोप है कि यहां स्पीड ब्रेकर न होने से अक्सर हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
मृतक मासूम की फाइल फोटो और जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले में चिल्ला थाना क्षेत्र के पलरा गांव में तीन साल का बच्चा घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान वहां से निकले तेज रफ्तारर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मासूम को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव निवासी नितिन ने बताया की मृतक नितिन (3) सुबह छह बजे अपने दरवाजे के पास खड़ा था। तभी बांदा से चिल्ला की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दरवाजे पर खड़े बच्चे को ट्रैक्टर से रौंदा दिया।
विज्ञापन
लोगों ने दौड़ाकर ट्रैक्टर को रोक लिया, लेकिन चालक भाग निकला। सूचना पर थाना अध्यक्ष चिल्ला आनंद साहू, थाना अध्यक्ष पैलानी राममोहन राय, सीओ सदर सौरभ सिंह और तहसीलदार पैलानी राधे श्याम सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लिया। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतक के पिता बोले- गांव की यह चौथी घटना है
मृतक के पिता रमेश वर्मा ने बताया है कि गांव की यह चौथी घटना है। कई बार प्रशासन से यहां पर स्पीड ब्रेकर बनवाए जाने की मांग भी की जा चुकी है, जो आज तक नहीं बनी। इसी जगह विद्युत पावर हाउस व बच्चों के स्कूल भी हैं। यहां से अक्सर स्कूली बच्चे भी निकलते हैं। पिता की शिकायत पर थाना चिल्ला में मृतक के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जांच की जा रही है।