{"_id":"69ac44afd697076e950387fc","slug":"banda-body-of-youth-who-drowned-while-bathing-found-21-km-away-on-the-third-day-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: स्नान के दौरान डूबे युवक का तीसरे दिन 21 किमी दूर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: स्नान के दौरान डूबे युवक का तीसरे दिन 21 किमी दूर मिला शव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 07 Mar 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भैया दूज पर्व पर यमुना स्नान के दौरान हुए हादसे में लापता युवक का शव तीन दिन तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद शनिवार को दोपहर घटनास्थल से 21 किमी दूर सबादा गांव के पास से तलाश लिया गया है। कानपुर नगर के सजेती थाना क्षेत्र के किशोरपुर गांव निवासी रामखिलावन के पुत्र अभय कुमार (19) अपने साथियों के साथ भैया दूज पर यमुना स्नान करने आया था। चार मार्च 2026 को सुबह करीब नौ बजे अभय अपने साथियों संग बारा घाट पहुंचा।
Trending Videos
भीड़ के कारण वे जसपुरा थाना क्षेत्र के गलौली-बारा घाट पर स्नान करने लगे। स्नान के दौरान अभय और विवेक गहरे पानी में चले गए। वे दोनों डूबने लगे। नाविकों ने विवेक को सुरक्षित बाहर निकाला। लेकिन अभय तेज धारा में बहकर लापता हो गया। जसपुरा थाना प्रभारी ऋषि देव सिंह ने गोताखोरों की मदद से तलाश की। पर कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
तलाश के लिए एसडीआरएफ को लगाया गया। टीम प्रभारी अजीत भारती के नेतृत्व में 15 सदस्यों ने लगातार नदी में तलाश की। शनिवार, 6 मार्च 2026 को तीसरे दिन भी अभियान जारी रहा। काफी मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद हुआ। क्षेत्राधिकारी सदर राजवीर सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। पिता ने बताया कि अभय कुमार बड़ा बेटा था। मां ममता हैं। छोटा भाई निर्भय और बहन आस्था है। पिता खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीओ सदर राजवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। बताया कि युवक का शव मिल गया है। पोस्टमार्टम कराया गया है।
