{"_id":"69ac451e8a68c0b1c5085a6e","slug":"video-body-of-youth-who-drowned-while-bathing-found-21-km-away-on-the-third-day-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्नान के दौरान डूबे युवक का तीसरे दिन 21 किमी दूर मिला शव, एसडीआरएफ की टीम को सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नान के दौरान डूबे युवक का तीसरे दिन 21 किमी दूर मिला शव, एसडीआरएफ की टीम को सफलता
भैया दूज पर्व पर यमुना स्नान के दौरान हुए हादसे में लापता युवक का शव तीन दिन तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद शनिवार को दोपहर घटनास्थल से 21 किमी दूर सबादा गांव के पास से तलाश लिया गया है। कानपुर नगर के सजेती थाना क्षेत्र के किशोरपुर गांव निवासी रामखिलावन के पुत्र अभय कुमार (19) अपने साथियों के साथ भैया दूज पर यमुना स्नान करने आया था। चार मार्च 2026 को सुबह करीब नौ बजे अभय अपने साथियों संग बारा घाट पहुंचा।
भीड़ के कारण वे जसपुरा थाना क्षेत्र के गलौली-बारा घाट पर स्नान करने लगे। स्नान के दौरान अभय और विवेक गहरे पानी में चले गए। वे दोनों डूबने लगे। नाविकों ने विवेक को सुरक्षित बाहर निकाला। लेकिन अभय तेज धारा में बहकर लापता हो गया। जसपुरा थाना प्रभारी ऋषि देव सिंह ने गोताखोरों की मदद से तलाश की। पर कोई सुराग नहीं मिला।
तलाश के लिए एसडीआरएफ को लगाया गया। टीम प्रभारी अजीत भारती के नेतृत्व में 15 सदस्यों ने लगातार नदी में तलाश की। शनिवार, 6 मार्च 2026 को तीसरे दिन भी अभियान जारी रहा। काफी मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद हुआ। क्षेत्राधिकारी सदर राजवीर सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। पिता ने बताया कि अभय कुमार बड़ा बेटा था। मां ममता हैं। छोटा भाई निर्भय और बहन आस्था है। पिता खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीओ सदर राजवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। बताया कि युवक का शव मिल गया है। पोस्टमार्टम कराया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।