{"_id":"69ac4bac03b1f5e7a30809f5","slug":"video-banda-a-youth-from-madhya-pradesh-was-arrested-for-two-major-thefts-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"बांदा: दो बड़ी चोरियों को मध्य प्रदेश के युवक ने दिया था अंजाम, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: दो बड़ी चोरियों को मध्य प्रदेश के युवक ने दिया था अंजाम, गिरफ्तार
बांदा में कोतवाली पुलिस ने विभिन्न स्थानों से हुई चोरियों का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी के करीब 10 लाख रुपये अनुमानित कीमत के 31 मोबाइल फोन, ईयरबड, चेक व रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपी ने चार मार्च की रात कोतवाली क्षेत्र के ज्योति नगर व बिजली खेड़ा में स्थित दुकानों से चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक ने बताया कि चार मार्च की रात शहर के ज्योति नगर निवासी संतोष विश्वकर्मा की मोबाइल की दुकान के शटर का ताला तोड़कर व बिजली खेड़ा मोहल्ले में दिनेश कुमार प्रजापति के लोहे व सरिया की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। दोनों चोरियों में कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी।
पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से संदिग्धों से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान करते हुए मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र के चांदी पट्टी गांव निवासी राजू उर्फ पिट्टू को छोटा बाईपास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात कुबूल करते हुए करीब 10 लाख रुपये अनुमानित कीमत के 31 मोबाइल फोन, ईयरबड, एसबीआई चेक व 25 हजार रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक बलराम सिंह, चौकी प्रभारी मंडी समिति आशुतोष त्रिपाठी, एसआई प्रीत कुमार पांडेय, महिला एसआई रश्मि सिंह शामिल रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।