Banda Murder: मंदिर के पुजारी की नृशंस हत्या, सिर में ताबड़तोड़ लाठी से किया वार, चेली के चिल्लाने पर खुला राज
Banda News: तिंदवारी गांव में मंदिर के पुजारी की सोते समय लाठी से पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके से आला कत्ल बरामद कर लिया है और जमीन विवाद व अन्य एंगलों से मामले की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारी गांव में मंदिर की छत में सो रहे पुजारी सच्चिदानंद महाराज की अज्ञात हमलावरों ने सिर में ताबड़तोड़ लाठी मारकर हत्या कर दी। कुछ ही दूरी पर उनकी 25 वर्षीय चेली भी लेटी थी। चेली के चिल्लाने पर मंदिर से 40 मीटर की दूरी पर बनी जानवरों के बाड़े में सो रहे छोटे भाई चिंतामणि नामदेव को जानकारी हुई।
भाई की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट अज्ञात में दर्ज की गई है। पुलिस ने मौके पर जांच की। पुलिस अवैध संबंध और जमीन के एंगल से जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुजारी बाल ब्रह्मचारी थे। 10 साल से गांव में ही मंदिर की देखरेख और पूजा पाठ कराते थे। पुलिस चेली से पूछताछ कर रही है।
खून से सनी लाठी बरामद
पुलिस ने आला कत्ल खून से सनी लाठी की बरामद। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि चेली से पूछताछ की जा रही है। हत्या संभवत: जमीन या फिर अवैध संबंधों को लेकर की गई है। जांच जारी है। पुजारी आपस में तीन भाई थे। तीनों के बीच आठ बीघा जमीन गांव में है।