{"_id":"69ad89f28478d92bd306b3e9","slug":"banda-bus-breaks-down-mid-way-due-to-burst-radiator-pipe-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: रेडिएटर पाइप फटने से बीच रास्ते खराब हुई बस, खिलाड़ी व शिक्षक फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: रेडिएटर पाइप फटने से बीच रास्ते खराब हुई बस, खिलाड़ी व शिक्षक फंसे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 08 Mar 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
मटौंध कस्बे में खराब बस के पास मौजूद खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खेल प्रतियोगिता में शामिल होने अयोध्या जा रही खिलाड़ियों से भरी बस बीच रास्ते खराब हो गई। करीब चार घंटे तक खिलाड़ी व प्रशिक्षक परेशान रहे। खिलाड़ियों ने कहा कि जानकारी देने के बाद भी शिक्षा विभाग की उदासीनता मनोबल कम करने वाली है। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रविवार को महोबा से खिलाड़ी प्राइवेट बस से रवाना हुए।
Trending Videos
बस में करीब 50 खिलाड़ी व 15 अध्यापक मौजूद थे। बस जैसे ही मटौंध कस्बा पहुंची, उसका रेडिएटर पाइप फट गया। इससे बस से धुआं निकलने लगा। चालक पीर बख्श व अरविंद कुशवाहा ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल बस को रोक दिया। बस से धुआं निकलते देख छात्रों व खिलाड़ियों में हड़कंप मच गया। अध्यापक प्रदीप कुमार, विकास, निर्मल ने बताया कि कबरई से पाइप मंगाने का प्रयास किया गया, लेकिन नहीं मिला। कहा कि चार घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन विभाग की ओर से कोई जानकारी नहीं मिली। कहा कि रात में अयोध्या पहुंचना था। सोमवार की सुबह दस बजे खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना है। वहीं जिला व्यायाम शिक्षक मोहम्मद सफी ने कहा कि बस की व्यवस्था न होने से परेशानी होगी। छात्रों के लिए यहीं एक दुकान में रुककर भोजन आदि की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन