सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: New guest in Panna Tiger Reserve, ''Ananti'' gave birth to a baby elephant

Banda: पन्ना टाइगर में नया मेहमान, ''अनंती'' ने जन्मा बच्चा, अब हाथियों का कुनबा 20 हुआ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 17 Dec 2024 07:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Banda News: पन्ना टाइगर में नया मेहमान आया। हथिनी अनंती ने बच्चे को जन्म दिया। रिजर्व टाइगर पार्क में अब हाथियों का कुनबा 20 हुआ।

Banda: New guest in Panna Tiger Reserve, ''Ananti'' gave birth to a baby elephant
अनंती ने मादा बच्चे को जन्म दिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पन्ना टाइगर रिजर्व में एक नया मेहमान आया है। हथिनी ''अनंती'' ने मादा बच्चे को जन्म दिया है। दोनों पूरी तरह स्वस्थ है। अब रिजर्व पार्क में हाथियों के कुनबे में संख्या 20 हो गई है। पार्क प्रशासन बच्चे और उसकी मां पर नजर बनाए हुए है। विशेष कर्मचारी तैनात कर ठंड से बचाने के इंतजाम किए गए हैं।




14 वर्षीय हथिनी ''अनंती'' ने सोमवार की दोपहर बच्चे को जन्म दिया। अनंती का यह पहला बच्चा है। यहां हाथियों के कुनबे में दुनिया की सबसे उम्र दराज बताई गई जाने वाली हथिनी ''वत्सला'' भी शामिल है। यह 105 वर्ष की है। टाइगर रिजर्व की यह खास धरोहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पन्ना टाइगर रिजर्व की क्षेत्र संचालक अंजना सुचिता तिर्की ने बताया कि हिनौता हाथी कैंप में अनंती ने बच्चे को जन्म दिया है। अब पार्क में पांच नर व 15 मादा हाथी हो गए हैं। हथिनी व बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण टाइगर रिजर्व के वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार गुप्ता ने किया गया। मादा शिशु मां का दूध पीने के साथ अठखेलियां करने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed