‘जुबानी जंग, वायरल बवाल’: MP बोलीं- बेइज्जती करना आता है, MLA बोले- तमीज से बात करिए, बांदा में सियासी भूचाल
Banda MP-MLA Political Clash News: बांदा सपा कार्यालय में जयंती कार्यक्रम के दौरान सांसद कृष्णा देवी और विधायक विशंभर यादव के बीच मंच पर तीखी बहस हो गई। सांसद ने अपमान का आरोप लगाया, जबकि विधायक ने उन्हें तमीज में रहने की नसीहत दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले में बिजलीखेड़ा स्थित सपा कार्यालय में शुक्रवार को छत्रपति साहूजी महाराज की जयंती पर कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान सांसद कृष्णा देवी और विधायक विशंभर यादव के बीच जुबानी जंग हो गई। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं।
हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करता। कार्यक्रम के दौरान विधायक अपने वक्तव्य में सांसद का विरोध कर रहे थे। यह सुनकर सांसद भड़क गईं। वायरल वीडियो में वह कह रहीं हैं कि आपको सिर्फ बेइज्जती करना आता है।
विधायक ने कहा- सुनिए, तमीज से बात करिए
आगे का कि हम अखिलेश भैया से भी कह चुके हैं कि हमारे साथ जो हो रहा है। वह विधायक कर रहे हैं और कोई नहीं कर रहा।इस पर सपा विधायक भी नाराज हो गए। उन्होंने उंगली दिखाते हुए कहा कि सुनिए, तमीज से बात करिए। बदतमीजी मत करिए। मैंने आपका नाम नहीं लिया है। इसके बाद दोनों नेताओं में कहासुनी हो गई।
20 मिनट तक गहमागहमी का माहौल रहा
सपा कार्यकर्ताओं ने किसी तरह विधायक और सांसद को समझाया। करीब 20 मिनट तक गहमागहमी का माहौल रहा। इस दौरान समर्थक भी एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते नजर आए। वीडियो में कुछ सपाई कह रहे हैं कि सांसद आरएसएस के खिलाफ नहीं बोलती हैं।
एक ही विधानसभा से दोनों लड़ चुके हैं विधानसभा चुनाव
विधानसभा बबेरू से सांसद कृष्णा पटेल के पति शिवशंकर सिंह पटेल भाजपा की टिकट से विशंभर यादव के खिलाफ चुनाव लड़े थे। इसके बाद से दोनों में तनातनी बनी हुई है। गुटबाजी के चलते दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच तनातनी भी बनी रहती है।
किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ है। हमारी पार्टी की सांसद हैं, कुछ गलत बोल रहीं थीं तो उन्हें समझाया है। -विशंभर यादव, विधायक
किसी तरह का विवाद नहीं हुआ है। हमने जो भी कहा आप वीडियो में सुन सकते हैं। इस मुद्दे में हमें कुछ नहीं कहना है। -कृष्णा देवी, सांसद
भाजपा चंदा चोरी के मुद्दे से भटकाने के लिए पार्टी के कार्यक्रम का वीडियो बनाकर वायरल करवा रही है। दोनों में किसी तरह का विवाद नहीं था। जिसने भी वीडियो वायरल किया उसकी रिपोर्ट सपा मुख्यालय भेजी जाएगी। -डॉ. मधुसूदन कुशवाहा , जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी