सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: SDM Accused of Extorting 42,000 in Exchange for Releasing Truck

Banda: एसडीएम पर ट्रक छोड़ने के बदले 42 हजार वसूली का आरोप, SDM बोले- आरोप निराधार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 12 Apr 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Banda News: ट्रक मालिक के द्वारा लगाए गए आरोपों को एसडीएम राहुल द्विवेदी ने निराधार बताया है। 

Banda: SDM Accused of Extorting 42,000 in Exchange for Releasing Truck
ऑनलाइन पेमेंट का स्क्रीनशॉट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बांदा जिले के अतर्रा क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। एक ट्रक मालिक ने एसडीएम पर ट्रक छोड़ने के एवज में 42 हजार रुपये ऑनलाइन वसूलने का आरोप लगाया है। हालांकि संबंधित अधिकारी ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
Trending Videos


चित्रकूट के ट्रक मालिक अभयराज शुक्ला ने बताया कि शनिवार देर रात करीब 11 बजे उनका ट्रक भरतकूप से गिट्टी लादकर सिंहपुर की ओर जा रहा था। रास्ते में अतर्रा एसडीएम राहुल द्विवेदी ने वाहन को रोक लिया और जांच के दौरान ट्रक को ओवरलोड बताते हुए सीज करने की धमकी दी गई और कार्रवाई से बचने के लिए मोटी रकम की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक ने सभी वैध दस्तावेज और कांटा रसीद दिखाने के बावजूद वह नहीं माने। जिस पर ट्रक चालक ने इसकी सूचना उनको को दी। मौके पर पहुंचे अभयराज शुक्ला का आरोप है कि एसडीएम के साथ मौजूद अन्य कर्मचारियों उन्हें बताया गया कि ट्रक सीज होने पर डेढ़ लाख रुपये तक का नुकसान हो सकता है, इसलिए समझौता कर लेना ही बेहतर होगा।

जिस पर ट्रक मालिक ने नकद राशि उपलब्ध न होने पर ऑनलाइन भुगतान का विकल्प दिया गया। जिस पर एसडीएम के चालक मोनू यादव ने स्कैनर उपलब्ध कराया। जोकि ललित सिंह के नाम से था। जिसके माध्यम से 42 हजार रुपये ट्रांसफर करा ट्रक को छोड़ दिया गया। जिसके बाद ट्रक मालिक अभयराज शुक्ला ने इस मामले में मंडलायुक्त से लिखित शिकायत करने की बात कही है। वहीं एसडीएम राहुल द्विवेदी ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि वे नियमित रूप से वाहनों की जांच करते हैं और नियमों के तहत कार्रवाई की जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लगाए गए आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed