फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda: SP Workers Hold Night Protest March Over Akhilesh Yadav's Detention

Banda: सड़कों पर उतरे सपाई, निकाला विरोध मार्च; अखिलेश यादव की गिरफ्तारी का विरोध

Tue, 21 Jul 2026 09:14 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बांदा Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 21 Jul 2026 09:14 PM IST
सार

Banda News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार देर रात सपा कार्यकर्ता बाबूलाल चौराहे पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली।

विज्ञापन
Banda: SP Workers Hold Night Protest March Over Akhilesh Yadav's Detention
banda sp protest - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार देर रात सपा कार्यकर्ता बाबूलाल चौराहे पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद सपा कार्यकर्ता बाबूलाल चौराहे से गुलर नाका होते हुए माहेश्वरी देवी मंदिर की ओर बढ़े। पूरे दौरान पुलिस बल उनके साथ मौजूद रहा और स्थिति पर नजर बनाए रखी। विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Banda: SP Workers Hold Night Protest March Over Akhilesh Yadav's Detention
banda sp protest - फोटो : amar ujala

प्रदर्शन में सपा नेता विदित त्रिपाठी, प्रमोद गुप्ता, नीलम और एजाज सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई का विरोध किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed