फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: History-sheeter arrested for swindling ₹10,000 by posing as a Minister's PRO

Kanpur: मंत्री का पीआरओ बनकर 10 हजार की ठगी करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Thu, 13 Aug 2026 10:57 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 13 Aug 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: History-sheeter arrested for swindling ₹10,000 by posing as a Minister's PRO
हिरासत में हिस्ट्रीशीटर रजत वर्मा - फोटो : अमर उजाला

रेउना थानाक्षेत्र में पुलिस कार्रवाई कराने के नाम युवक से 10 हजार की ठगी करने वाले हिस्ट्रीशीटर रजत वर्मा को सीसामऊ पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। रेउना के ग्राम शाखाजनवारा निवासी रोमी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया था कि आठ मार्च को उनके बड़े पापा रूपकिशोर और उनके परिवार के लोगों से विवाद हुआ था। उसने रेउना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसकी जानकारी उसने अपने मामा सुमित को दी।

विज्ञापन


सुमित ने सीसामऊ के चंद्रनगर निवासी रजत वर्मा की पुलिसकर्मियों से संबंध होने की बात बताई। संपर्क करने पर रजत वर्मा ने खुद को मंत्री का पीआरओ बताया। कार्रवाई के बदले 20 हजार रुपये की मांग की। उसने 10 हजार रुपये दे दिए। घटना के बाद से आरोपी छह माह से फरार चल रहा था। सीसामऊ थानाप्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर रजत वर्मा पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। गुरुवार को जेेेके जूट मिल की दीवार के पास से गिरफ्तार कर एक तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed