फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP preparing for grand launch in kannauj lok sabha election 2019

चुनावी समर का भव्य आगाज करने की तैयारी में जुटी भाजपा, मुख्यमंत्री योगी करेंगे जनसभा!

Thu, 28 Mar 2019 09:53 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 28 Mar 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
BJP preparing for grand launch in kannauj lok sabha election 2019
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सुब्रत पाठक

भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक के नामांकन के साथ पार्टी भव्य तरीके से चुनावी समर का आगाज करने की तैयारी में है। भाजपा प्रत्याशी आठ अप्रैल को नामांकन दाखिल कर सकते हैं। इसी दिन कन्नौज शहर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करने आ सकते हैं। जिलाध्यक्ष ने सीएम के कार्यक्रम के लिए पत्र पार्टी हाईकमान को भेज दिया है।

विज्ञापन


सपा प्रत्याशी डिंपल यादव से तीसरी बार चुनावी मैदान में मुकाबला करने आए भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक के लिए यह चुनाव कई मायने में अहम है। पार्टी भी इस सीट की अहमियत जानती है। पार्टी अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहती। लोकसभा चुनाव का आगाज जिले में शानदार हो, इसके लिए पार्टी ने नामांकन का दिन तय किया है।

विज्ञापन

जनसभा की मदद से पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में माहौल तैयार करने की तैयारी में है

अभी तक के कार्यक्रम के अनुसार सुब्रत पाठक आठ अप्रैल को नामांकन दाखिल करने की तैयारी में हैं। पार्टी इसी दिन सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम भी जिले में चाहती है। नामांकन के बाद जनसभा की मदद से पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में माहौल तैयार करने की तैयारी में है।

जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम जिस दिन के लिए मिलेगा, उसी दिन नामांकन और फिर जनसभा की तैयारी है। भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने बताया कि फिलहाल आठ अप्रैल को नामांकन की तैयारी है। अगर सीएम का कार्यक्रम मिल रहा है तो उसी हिसाब से तिथि का निर्धारण किया जाएगा।

डिंपल के नामांकन की तिथि तय नहीं

भाजपा की जिला इकाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का भी कार्यक्रम मांगा है। इसके अलावा भाजपा महिला मोर्चा की सभा के लिए हेमा मालिनी और स्मृति ईरानी का कार्यक्रम मांगा गया है। माना जा रहा है कि इन स्टार प्रचारकों का कार्यक्रम मिलने के बाद ही महिला मोर्चा की सभा की तिथि मुकर्रर की जाएगी। वहीं 30 मार्च को भाजयुमो का युवा सम्मेलन प्रस्तावित है। इसमें बतौर मुख्य अतिथि गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह का कार्यक्रम मांगा गया है।


सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के नामांकन की तिथि अभी तय नहीं हो सकी है। चुनाव संयोजक मुन्ना दरोगा ने बताया कि नामांकन की तिथि की अभी जानकारी नहीं मिली है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक डिंपल सात अप्रैल से पहले नामांकन कर सकती हैं। इसके अलावा, डिंपल के पक्ष में 25 अप्रैल को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती संयुक्त रूप से जनसभा कर सकते हैं। पार्टी इस जनसभा की तैयारियों में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed