सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lok Sabha Chunav 2019 Result News Update BJP survey report for lok sabha election 2019

Lok Sabha Election 2019 Results: सर्वे एजेंसी का ये बड़ा दावा, सभी दलों की बढ़ी धड़कनें

यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 23 May 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019 Result News Update BJP survey report for lok sabha election 2019
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किस सीट पर कौन जीत रहा है और कौन हार रहा है, इसका फैसला तो मतगणना पूरी होने के बाद ही होगा। फिर भी भाजपा ने अपनी तरफ से प्रत्येक लोकसभा सीट के लिए जो सर्वे कराया है, उसमें कई चौंकाने वाले परिणाम आने की बात कही जा रही है।
Trending Videos


कानपुर और अकबरपुर लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत बताई जा रही है, लेकिन दोनों सीटों पर जद्दोजहद ज्यादा करनी पड़ी है। चौंकाने वाली बात यह है कि सर्वे में कन्नौज सीट पर भाजपा की जीत की उम्मीद 75 से 80 प्रतिशत तक बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की तरफ से सर्वे के लिए लगाई गई एजेंसी का दावा है कि महानगर में कांग्रेस और अकबरपुर में गठबंधन से भाजपा का सीधा मुकाबला है।


इन दोनों सीटों पर भाजपा को जीत के लिए 60 से 70 प्रतिशत अंक दिए है। आईआईएम के छात्रों और विदेशों में कई चुनाव का सर्वे कर चुकी इस एजेंसी ने प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में अपनी टीम उतार था।

मतदान के आखिरी दिनों तक यह सर्वे जारी रहा। कानपुर- बुंदेलखंड के लिए जिन टीमों के सर्वे पर एजेंसी ने आंकलन किया है, उसमें इटावा, फर्रुखाबाद, उरई, जालौन, उन्नाव, बांदा, झांसी, फतेहपुर, कन्नौज, हमीरपुर की लोकसभा सीटें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed