{"_id":"6a1d120969641e6c7c03bbbe","slug":"body-of-missing-teenage-girl-found-in-field-in-unnao-2026-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: लापता किशोरी की अर्धनग्न लाश, पास ही मिला ये सामान, चप्पल भी मिलीं; दरिंदगी के बाद कत्ल की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लापता किशोरी की अर्धनग्न लाश, पास ही मिला ये सामान, चप्पल भी मिलीं; दरिंदगी के बाद कत्ल की आशंका
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:10 PM IST
विज्ञापन
सार
उन्नाव में लापता किशोरी का अर्धनग्न शव खेत में मिला है। मां ने दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया है। गला कसने के निशान मिले हैं। शव के पास दुपट्टे की पट्टी और चप्पल मिलीं हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
unnao murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के उन्नाव के अजगैन कोतवाली इलाके के एक गांव से शनिवार रात 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई थी। उसका अर्धनग्न शव रविवार को गांव से 500 मीटर दूर खेत में मिला। किशोरी के गले में कसने के निशान थे और मां ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है।
किशोरी शनिवार रात करीब सात बजे खाना खाने के बाद अचानक घर से लापता हुई थी। देर रात तक घर न लौटने पर परिजन ने उसकी तलाश की। रविवार दोपहर बाद करीब तीन बजे उसका शव मिलने की सूचना मिली। शव के पास दुपट्टे की पट्टी और चप्पल भी बरामद हुई।
ग्रामीणों में चर्चा है कि इसी दुपट्टे से गला कसकर किशोरी की हत्या की गई। सूचना पर अजगैन कोतवाल सुरेश कुमार और सीओ तेज बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया। पुलिस अधीक्षक भी अजगैन कोतवाली पहुंचे और घटना की जानकारी की। परिजनों को घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

सीओ तेज बहादुर सिंह ने मृतका की मां के बयान दर्ज किए। दो सदस्यीय फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का डेढ़ घंटे तक बारीकी से मुआयना किया। टीम ने घटना से जुड़े आवश्यक साक्ष्य भी संकलित किए। किशोरी दो बहनों में छोटी थी। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। मां ने बेटी की हत्या की तहरीर पुलिस को दी है।
पुलिस ने गांव के एक युवक और पड़ोसी गांव के उसके दोस्त को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पिता की 13 साल पहले हो गई थी मौत
किशोरी के पिता की 13 साल पहले मौत हो गई थी। वह मूल रूप से माखी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। पति की मौत के बाद उसकी मां परिवार के साथ अजगैन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव स्थित मायके में रह रही है।