फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'राष्ट्रपुत्र' फिल्म से छह दशक बाद दोबारा पर्दे पर आ रही बॉम्बे टॉकीज 

Mon, 10 Sep 2018 05:59 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 10 Sep 2018 05:59 PM IST
विज्ञापन
Bombay Talkies coming back on screen after six decades from Rashtraputra movie
आजाद
बॉम्बे टॉकीज के बैनर तले बनी फिल्म ‘राष्ट्रपुत्र’ में पहली बार आजाद तब और अब की कहानी दर्शकों को देखने को मिलेगी। यह फिल्म 28 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। हिंदी समेत अलग-अलग 26 भाषाओं में यह फिल्म लोगों को देश की समस्याओं से आजाद कराने का संदेश देगी। फिल्म के लेखक और अभिनेता का नाम आजाद है। आजाद मूल रूप से वाराणसी के रहने वाले हैं। वह आजाद से इतना ज्यादा प्रभावित थे कि घरवालों ने उनका नाम ही आजाद रख दिया। इस फिल्म में बॉलीवुड के मशहूर हास्य कलाकार जॉनी लिवर की बेटी जेमी लिवर ने भी अभिनय किया है।


आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- कानपुर के कई सीन भी दिखेंगे...
 
Bombay Talkies coming back on screen after six decades from Rashtraputra movie
आजाद
फिल्म के निर्देशक और अभिनेता आजाद ने बताया कि उन्होंने ‘राष्ट्रपुत्र’ फिल्म की शूटिंग इलाहाबाद, लखनऊ, उन्नाव, झांसी और मुंबई में की थी। इसके अलावा फिल्म में कई सीन कानपुर के दिखाए जाएंगे जिस समय भगत सिंह की मुलाकात आजाद से होती है तब मशहूर पत्रकार और क्रांतिकारी गणेश शंकर विद्यार्थी देश की आजादी के लिए क्या रणनीतियां बनाते थे, ये सब कुछ फिल्म में दिखाया जाएगा। कानपुर शहर के तीन सिनेमाघरों में ‘राष्ट्रपुत्र’ फिल्म रिलीज की जाएगी। फिल्म के प्रमोशन के लिए मुंबई से पूरी टीम इसी महीने शहर आ रही है। यह फिल्म देवभाषा संस्कृत सहित विश्व की 26 भाषाओं मे रिलीज हो रही है। फिल्म के लेखक और निर्देशक आजाद के बचपन के कुछ साल कानपुर में गुजरे हैं।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- ‘राष्ट्रपुत्र’ फिल्म की कहानी...
Bombay Talkies coming back on screen after six decades from Rashtraputra movie
आजाद
‘राष्ट्रपुत्र’ फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि अगर चंद्रशेखर आजाद आज जिंदा होते तो वह क्या सोचते और क्या करते। देश तो आजाद हो गया लेकिन तमाम समस्याओं से जूझ रहा है। इन समस्याओं से देश को आजाद कराने के लिए नए जमाने का आजाद क्या करता है एक्शन सीन के माध्यम से दिखाया जाएगा। इन सबके अलावा के बीच-बीच में उस जमाने के आजाद और इस जमाने के आजाद का व्यक्तिगत जीवन भी बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। आजाद ने बताया कि कहानी के माध्यम से युवाओं को संदेश दिया गया है कि देश को विश्वगुरु बनाना है तो आजाद के विचारों पर चलना होगा। दो घंटे की इस फिल्म में आजाद भारत के तमाम ज्वलंत मुद्दों पर नए जमाने के आजाद के संघर्ष की कहानी होगी।  सबसे खास बात तो यह है कि ‘राष्ट्रपुत्र’ फिल्म से छह दशकों के अंतराल के बाद देश की प्रसिद्ध फिल्म निर्माता कंपनी बॉम्बे टॉकीज दोबारा पर्दे पर लौट रही है।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-‘राष्ट्रपुत्र’  फिल्म के बारे में...
विज्ञापन
विज्ञापन
Bombay Talkies coming back on screen after six decades from Rashtraputra movie
आजाद
लेखक, अभिनेता और निर्देशक- आजाद
निर्माण कंपनी- द बॉम्बे टॉकीज स्टूडियो, मुंबई
प्रस्तुति- स्वर्गीय राज नारायण दुबे और आजाद आर्मी
कलाकार- आजाद, जेमी लिवर (जॉनी लिवर की बेटी), रूही सिंह, अनुष्का, विवेक वासवानी, अचिंत कौर, राकेश बेदी, अतुल श्रीवास्तव, दीप राज राणा, मनीष चौधरी, जाकिर हुसैन
म्यूजिक- बप्पी लहरी, आजाद

गायक- बप्पी लहरी, मिका सिंह, एश किंग, पलक मुच्छाल  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed