सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chain snatched after car collision in Chitrakoot six accused detained after chase

Chitrakoot: कार में टक्कर के बाद विवाद, गले से चेन छीनकर भागे आरोपी; पीछा कर पुलिस ने 6 आरोपी दबोचे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 21 Apr 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Chitrakoot News: धर्मनगरी के नयागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत रजौला बाईपास के पास मंगलवार सुबह फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम दिया गया। गुजरात नंबर की कार सवार युवकों ने पहले एक कार में टक्कर मारी और फिर विवाद होने पर चालक के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस और डायल 112 की टीम ने घेराबंदी कर भाग रहे आरोपियों को जानकीकुंड के पास दबोच लिया।

Chain snatched after car collision in Chitrakoot six accused detained after chase
वारदात को अंजाम देकर भागते आरोपी-वीडिओ ग्रैब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

रैपुरा निवासी पीड़ित प्रदीप कुमार ने बताया कि वह मंगलवार सुबह मझगवां से लौट रहा था, तभी गुजरात नंबर की एक संदिग्ध कार ने उसका पीछा करना शुरू किया। रजौला बाईपास के पास आरोपियों ने जानबूझकर उसकी कार में पीछे से टक्कर मार दी। जब प्रदीप ने नुकसान की भरपाई की बात कही, तो आरोपियों ने न केवल पैसे देने से मना किया बल्कि दबंगई पर उतारू हो गए।

Trending Videos

डायल 112 को फोन करते ही छीन ली चेन

पीड़ित के अनुसार, जब विवाद बढ़ा तो उसने मदद के लिए डायल 112 को फोन मिलाया। पुलिस को सूचना देते देख कार सवार युवक आगबबूला हो गए। इससे पहले कि प्रदीप कुछ समझ पाता, आरोपियों ने उसे खींचकर अपनी कार के पास ले गए और झपट्टा मारकर उसके गले से सोने की चेन छीन ली। वारदात को अंजाम देकर आरोपी अपनी तेज रफ्तार कार लेकर भाग निकले। प्रदीप ने भी हिम्मत नहीं हारी और अपनी कार से लुटेरों का पीछा करना शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकीकुंड के पास फिर मारी टक्कर, पुलिस को दिया चकमा

भागने के दौरान आरोपियों ने जानकीकुंड नेत्र चिकित्सालय के पास प्रदीप की कार को दोबारा टक्कर मारकर सड़क से हटाने की कोशिश की। लंका तिराहा के पास घेराबंदी कर रही डायल 112 की गाड़ी को भी चकमा देकर आरोपी आगे निकल गए। ऐसा लग रहा था कि आरोपी शहर से बाहर निकलने की फिराक में हैं। उनकी कार की रफ्तार और ड्राइविंग देख सड़क पर चल रहे अन्य राहगीर भी सहम गए।

Chain snatched after car collision in Chitrakoot six accused detained after chase
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक

नयागांव पुलिस की घेराबंदी में फंसे आरोपी

डायल 112 और नयागांव थाना पुलिस ने वायरलेस पर सूचना प्रसारित कर तालमेल बिठाया। पुलिस की कई गाड़ियों ने आरोपियों का पीछा किया और आखिरकार उन्हें चारों तरफ से घेरकर पकड़ लिया। पकड़े गए सभी छह युवक कार समेत थाने लाए गए हैं। थाना प्रभारी गिरिजा शंकर बाजपेई ने बताया कि आरोपियों की कार को कब्जे में ले लिया गया है और उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

गुजरात नंबर की कार से मचा हड़कंप

वारदात में इस्तेमाल की गई कार गुजरात नंबर की होने के कारण पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है। पुलिस यह जांच कर रही है कि पकड़े गए युवक किसी अंतरराज्यीय गिरोह का हिस्सा तो नहीं हैं या फिर किसी बड़ी वारदात की फिराक में चित्रकूट आए थे। पीड़ित प्रदीप की तहरीर पर लूट और एक्सीडेंट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed