{"_id":"6a0bddaddd91d24be50a68fa","slug":"charred-body-of-young-woman-found-in-garbage-pile-along-highway-in-unnao-2026-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: हाईवे किनारे कूड़े के ढेर में युवती की अधजली लाश, शरीर पर न था एक भी कपड़ा; सलवार-सूट के कुछ टुकड़े मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हाईवे किनारे कूड़े के ढेर में युवती की अधजली लाश, शरीर पर न था एक भी कपड़ा; सलवार-सूट के कुछ टुकड़े मिले
Tue, 19 May 2026 09:20 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 19 May 2026 09:20 AM IST
सार
यूपी के उन्नाव जिले में हाईवे किनारे कूड़े के ढेर में युवती का अधजला शव मिला है। युवती के शरीर पर कपड़े नहीं थे। युवती की हत्या कर शव कूड़े के ढेर में फेंकने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती का अधजला शव है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
हाईवे किनारे कूड़े के ढेर में युवती का अधजला शव मिला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सोमवार दोपहर करीब एक बजे एआरटीओ कार्यालय के सामने जलते कूड़े के ढेर में युवती का नग्नावस्था में अधजला शव मिला। आशंका जताई जा रही है युवती की हत्या कर शव कूड़े में छिपाया गया था।
पुलिस को आशंका है युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। कूड़ा बीनने के दौरान आग से झुलसकर मौत हो गई। पहचान न होने पर शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।
हाईवे पर सदर कोतवाली के किला चौकी क्षेत्र में एआरटीओ कार्यालय के ठीक सामने होटल से 100 मीटर दूरी पर नगर पालिका की ओर से कूड़ा डाला जाता है। कूड़े में रोजाना आग लगा दी जाती है।
विज्ञापन
पुलिस को आशंका है युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। कूड़ा बीनने के दौरान आग से झुलसकर मौत हो गई। पहचान न होने पर शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।
हाईवे पर सदर कोतवाली के किला चौकी क्षेत्र में एआरटीओ कार्यालय के ठीक सामने होटल से 100 मीटर दूरी पर नगर पालिका की ओर से कूड़ा डाला जाता है। कूड़े में रोजाना आग लगा दी जाती है।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर एक बजे जलते कूड़े में करीब 25 वर्षीय युवती का शव मिला। लोगों की सूचना पर पुलिस ने जांच की। आसपास के लोग आशंका जता रहे हैं कि युवती की दुष्कर्म या किसी रंजिश के चलते हत्या की गई और शव कूड़े के ढेर में दबा दिया गया।
यह भी आशंका जताई जा रही कि युवती को किसी वाहन से लाकर यहां फेंका गया है। सूचना पर सदर कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्र मौके पर पहुंचे और जांच की। अधजले शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। मौके पर सलवार-सूट के कुछ टुकड़े भी मिले हैं।
सीओ सिटी दीपक यादव ने बताया कि महिला का अधजला शव मिला है। अभी तक की जांच में महिला के मानसिक रूप से बीमार होने की आशंका है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है।