सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chitrakoot Treasury Scam Five pensioners relieved after returning money SIT sent them to jail searching for 63

Chitrakoot Treasury Scam: खाते में आई रकम लौटाकर निश्चिंत थे पांच पेंशनर, एसआईटी ने भेजा जेल और अब 63 की तलाश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 26 Feb 2026 06:07 AM IST
विज्ञापन
सार

Chitrakoot News: चित्रकूट कोषागार घोटाले में 3.44 करोड़ रुपये डकारने वाले 5 और पेंशनरों को एसआईटी ने जेल भेज दिया है। पैसा लौटाने के बावजूद इनकी संलिप्तता पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई।

Chitrakoot Treasury Scam Five pensioners relieved after returning money SIT sent them to jail searching for 63
पुलिस की गिरफ्त में पांच पेंशनर आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

चित्रकूट जिले मे बहुचर्चित कोषागार घोटाले में मंगलवार को एसआईटी ने जिन पांच और पेंशनरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इन सभी के खातों में 3.44 करोड़ की धनराशि ट्रांसफर हुई थी। घोटाले का खुलासा होने पर पांचों आरोपियों ने यह रकम बैंक में वापस जमा कर दी थी, लेकिन जांच में संलिप्तता पाए जाने पर कार्रवाई की गई।

Trending Videos

एसआईटी के अनुसार, नांदी निवासी जीवनलाल, नत्थूराम, पहाड़ी निवासी लल्लू प्रसाद कुशवाहा, कर्वी के ओरा निवासी कैलाश नाथ पांडेय और छेछरिया खुर्द निवासी शिवमंगल के खातों में 3.44 करोड़ रुपये आए थे। सभी ने अक्टूबर माह में दबाव में आकर रकम वापस जमा कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

खाते में आई रकम को कर दिया था वापस
उन्हें लगा था कि रकम लौटाने के बाद मामला समाप्त हो जाएगा। एसआईटी प्रभारी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया, इन पांचों पेंशनर के नाम घोटाले में दर्ज थे और खुलासे के बाद से इनकी तलाश की जा रही थी। यह भी बताया कि इन्होंने जांच के दौरान ही खाते में आई रकम को वापस कर दिया था।

अक्तूबर माह में सामने आए था 43.13 करोड़ का घोटाला
कोषागार घोटाले का खुलासा अक्टूबर 2025 में हुआ था। जांच में कुल 97 पेंशनरों और कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इसके बाद जांच में 25 बिचौलियों के नाम सामने आए हैं। इसमें से नौ बिचौलिए, 30 पेंशनर और दो कर्मचारी पहले ही जेल जा चुके हैं। अब तक 30 पेंशनरों ने अपने खातों में पहुंची रकम लौटाई है, जिनके खाते में 10 लाख रुपये से अधिक ट्रांसफर नहीं हुए थे।

बड़ी रकम वाले 63 पेंशनरों की तलाश जारी
एसआईटी अभी उन पेंशनरों तक नहीं पहुंच पाई है, जिनके खातों में बड़ी रकम भेजी गई थी। ऐसे 63 पेंशनरों की तलाश जारी है। इन पेंशनरों के खातों में 10 लाख रुपये से अधिक की धनराशि ट्रांसफर हुई थी। जांच टीम इन सभी आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। घोटाले की पूरी जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed