सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Elderly man returning from wedding crushed by unknown vehicle found bleeding on road dies in hospital

Kanpur: शादी समारोह से लौट रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने रौंदा; सड़क किनारे लहूलुहान मिले, अस्पताल में मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 26 Feb 2026 09:40 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: भीतरगांव में शादी से लौट रहे बुजुर्ग की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। गश्त कर रही पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया था, जहां सुबह परिजनों ने उनकी पहचान की।

Kanpur Elderly man returning from wedding crushed by unknown vehicle found bleeding on road dies in hospital
मृतक की फाइल फोटो और रोते-बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर के भीतरगांव क्षेत्र के अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसे में बीती रात एक बुजुर्ग की जान चली गई। शादी समारोह से घर लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्होंने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, खुचकीपुर निवासी रामचंद्र यादव बुधवार रात भीतरगांव स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे।

Trending Videos

रात करीब एक बजे, जब वह साइकिल से वापस घर लौट रहे थे, तभी उमरी गांव के पास सड़क किनारे लहूलुहान हालत में पड़े मिले। गश्त कर रही बिरहर पुलिस की नजर जब घायल बुजुर्ग पर पड़ी, तो उन्होंने तत्परता दिखाते हुए तुरंत एम्बुलेंस बुलाई और उन्हें भीतरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन




शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
गुरुवार तड़के पुलिस की सूचना पर अस्पताल पहुंचे बेटे मोहित यादव ने मृतक की पहचान अपने पिता के रूप में की। मृतक के छोटे भाई श्यामलाल ने बताया कि रामचंद्र अपने पड़ोसी के साथ साइकिल से शादी में गए थे। हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन अस्पताल पहुंचे। मोर्चरी में शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। बिरहर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed