सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: young man's video of hanging himself went viral, accusations were leveled against the block chief

Chitrakoot: युवक ने फंदा लगाने का वायरल किया वीडियो, ब्लॉक प्रमुख पर जड़े आरोप, लोगों ने बचाया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 10 Mar 2026 09:47 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: young man's video of hanging himself went viral, accusations were leveled against the block chief
पीड़ित युवक - फोटो : अमर उजाला
web -
विज्ञापन

पहाड़ी ब्लॉक प्रमुख और भाजपा नेता पर मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाकर एक युवक ने फंदा लगाने का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो देखने के बाद कुछ लोगों ने युवक की जान बचा ली। यह घटना पहाड़ी क्षेत्र में हुई। पीड़ित युवक प्रियांशु मिश्रा विश्व हिंदू महासंघ युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हैं। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख पर कार्यों में गड़बड़ी की कई शिकायतें की थीं।

Trending Videos


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रियांशु ने बताया कि महोबा रेलवे स्टेशन पर उसके पिता पर हमला हुआ था। उसने ब्लॉक प्रमुख और उनके सहयोगियों पर हमले का आरोप लगाया। युवक ने यह भी कहा कि वह अपने पिता को हमलावरों से नहीं बचा सका। उसने मरने के बाद हमलावरों पर कार्रवाई की बात कही। प्रियांशु ने आरोप लगाया कि उसके माता-पिता को ब्लॉक प्रमुख जान से मरवाना चाहते हैं। उसने पहले भी कोतवाली और पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट का मामला महोबा जंक्शन का है, चित्रकूट का नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि युवक ने ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ कई शिकायतें की थीं। एक स्कूल के प्रबंधन को लेकर भी विवाद सामने आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed