{"_id":"698d8f5a6861d7e9e0017fc8","slug":"codeine-syrup-scandal-varanasi-police-raid-vinod-agarwal-kanpur-home-five-properties-worth-5-25-crore-frozen-2026-02-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोडीन सिरप कांड: कानपुर में विनोद अग्रवाल के घर वाराणसी पुलिस की दबिश; 5.25 करोड़ की पांच संपत्तियां फ्रीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोडीन सिरप कांड: कानपुर में विनोद अग्रवाल के घर वाराणसी पुलिस की दबिश; 5.25 करोड़ की पांच संपत्तियां फ्रीज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:59 PM IST
विज्ञापन
सार
Kanpur News: वाराणसी पुलिस ने कोडीन सिरप मामले में आरोपी विनोद अग्रवाल के कानपुर स्थित घर पर दबिश दी। इस दौरान उसकी 5.25 करोड़ की पांच संपत्तियों को फ्रीज करने की कार्रवाई भी की गई।
विनोद अग्रवाल के घर वाराणसी पुलिस की दबिश
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
नशीली कोडीन सिरप की तस्करी के मामले में वाराणसी पुलिस ने आज कानपुर में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की एक विशेष टीम ने फीलखाना थाने के पीछे स्थित मुख्य आरोपी विनोद अग्रवाल के आवास पर दबिश दी और तस्करी के नेटवर्क को लेकर कई दवा कारोबारियों को पूछताछ के लिए रडार पर लिया।
Trending Videos
पुलिस ने आरोपी की 5.25 करोड़ की अवैध संपत्तियों को फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने सबसे पहले गोपाल विहार स्थित कीमती प्लॉट को फ्रीज किया है। पुलिस की टीम अब जाजमऊ, दहेली सुजानपुर और बिरहाना रोड स्थित अन्य संपत्तियों को भी फ्रीज करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दवा बाजार में मची खलबली
वाराणसी पुलिस की इस औचक कार्रवाई और स्थानीय दवा कारोबारियों से पूछताछ के बाद शहर के दवा बाजार में हड़कंप मचा हुआ है। जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कोडीन सिरप की खेप कहाँ से आती थी और कानपुर में इसके वितरण में और कौन-कौन से सफेदपोश शामिल हैं।
