सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Two people were injured by Chinese manjha one with 15 stitches on his head and other severed finger

Kanpur: चाइनीज मांझे से दो लहूलुहान, एक के सिर पर 15 टांके और दूसरी की उंगली कटी, पुलिस बोली- हमें सूचना नहीं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 12 Feb 2026 03:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: शहर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक सेल्समैन के सिर में 15 टांके आए और एक अन्य युवक की उंगली कट गई। थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि अभी मामले की जानकारी नहीं है।

Kanpur Two people were injured by Chinese manjha one with 15 stitches on his head and other severed finger
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ  ऑनलाइन और ऑफलाइन चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए है। इसके बावजूद धड़ल्ले से पूरे शहर में बिक्री हो रही है और लोग इसकी चपेट में आकर घायल हो रहे हैं। अधिकारी सिर्फ अभियान चलाकर दिखावा कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रेलबाजार थाना क्षेत्र के फेथफुलगंज पुल से सामने आया, जहां बाइक सवार युवक पुल से अपने घर जा रहा था।

Trending Videos

इसी दौरान चाइनीस मंझे की चपेट में आकर  भाई से अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो गया। उसके सिर पर 15 टांके लगे हैं। खपरा मोहाल कैंट निवासी सुरेश विश्वकर्मा पोखरपुरवा में पेप्सी कंपनी में सेल्समैन का काम करते हैं। बीते मंगलवार की शाम को बाइक से ऑफिस से घर जा रहे थे। तभी फेथफुलगंज पुल में पहुंचते ही चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी बोले- मामले की जानकारी नहीं
जैकेट और हेलमेट लगा होने से वह अनियंत्रित होकर गिर गए। मांझे की चपेट में आने से वह घायल हो गए। उनके सिर में 15 टांके लगे हुए है। केपीएम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। आरोप है कि फेथफुलगंज चौकी में शिकायत करने पर मौजूद एक सिपाही ने किसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की बात कहकर टरका दिया। थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।



मांझे की चपेट में आकर युवक की उंगली कटी
वहीं जेके कॉलोनी निवासी रवि चौरसिया बीते चार दिन पहले बाइक सवार दोस्त नदीम के साथ सिविल लाइंस जा रहे थे। बाइक वह चला रहे थे, जबकि उनका दोस्त नदीम पीछे बैठा हुआ था। माल रोड के पास पहुंचते ही चाइनीज मांझा की चपेट में आ गए। इस कारण उन्होंने बाइक रोक दी। रवि का कहना है कि वह तो बच गए, लेकिन नदीम की हाथ की उंगली कट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed