फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   condemned of us ban decision on seven countries muslims

अमेरिका में सात देशों के मुस्लिमों को बैन करने की निंदा

Sun, 29 Jan 2017 11:46 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 29 Jan 2017 11:46 PM IST
सार

- जलसे में कहा कि ट्रंप मुस्लिम विरोधी, इस्लामी आतंकवाद कहना बंद करें

विज्ञापन
condemned of us ban decision on seven countries muslims
डेमो

विस्तार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सात मुस्लिम देशों के मुसलमानों पर अमेरिका में घुसने की पाबंदी लगाने की निंदा की गई। रविवार को बांसमंडी में हजरत शेख शहाबुद्दीन के उर्स में ऑल इंडिया गरीब नवाज काउंसिल के महासचिव मौलाना हाशिम अशरफी और अन्य उलेमा ने इस फैसले निंदा करते हुए कहा कि ट्रंप का इस्लामी आतंकवाद कहना गलत है।
विज्ञापन


बता दें ट्रंप ने ईरान, इराक, सीरिया, लीबिया, यमन, सूडान और सोमालिया के मुसलमानों के अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। गहन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


उर्स में मौजूद उलेमा ने बीजेपी के घोषणा पत्र में तीन तलाक के मामले में राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा यह इस्लामिक  कानून में हस्तक्षेप है। चुनाव में किसी धर्म का विरोध करना या समर्थन करना गलत है। मौलाना जकरिया अशरफी ने कहा कि हलाल रोजी कमाओ और खाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन


हलाल रकम से बच्चों की परवरिश करना सुन्नत-ए-रसूल है। मौलाना फजीलुद्दीन अशरफी ने कुरान की तिलावत से जलसे की शुरुआत की। इस मौके पर मौलाना कारी अब्दुल रशीद, मोहम्मद शाह आजम बरकाती, कलीम दानिश बरकाती, अतीक फतेहपुरी, हाफिज शौकत अली, अलताफ रजा, नूर अली मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed